हालात

मध्य प्रदेश: सिंगरौली में दो मालगाड़ियां आमने-सामने से टकराईं, तीन लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुतबाकि, रविवार को एनटीपीसी संयंत्र की दो मालगाड़ियां बैढ़न थाना क्षेत्र में आमने-सामने से टकराई गई। इनमें एक मालगाड़ी कोयले से भरी हुई थी। वहीं, दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी खाली थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एनटीपीसी की दो मालगाड़ियां आमने-सामने से टकरा गई हैं। हादसे में दोनों गाड़ियों की बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गी है। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के रेल कर्मचारी दब गए थे। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तीन लोगों की मौत हो गई है।

Published: undefined

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुतबाकि, रविवार को एनटीपीसी संयंत्र की दो मालगाड़ियां बैढ़न थाना क्षेत्र में आमने-सामने से टकराई गई। इनमें एक मालगाड़ी कोयले से भरी हुई थी। वहीं, दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी खाली थी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, एनटीपीसी संयंत्र तक कोयला ले जाने के लिए एकल (सिंगल) रेल लाइन है। एक समय में एक तरफ से ही गाड़ी को निकाला जाता है, मगर एक लाइन पर दोनों ओर से गाड़ियां आ गई जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined