हालात

उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक के भाई अशरफ का साला दिल्ली से गिरफ्तार, शाइस्ता परवीन का मिलेगा सुराग?

सद्दाम पर उमेश पाल की हत्या से पहले बरेली जेल में बंद अशरफ और अन्य शूटरों के बीच मुलाकात कराने का आरोप था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड से फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम को यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली के मालवीय नगर से हुई है। सद्दाम पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

कहा जा रहा है कि सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रही माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

सद्दाम पर उमेश पाल की हत्या से पहले बरेली जेल में बंद अशरफ और अन्य शूटरों के बीच मुलाकात कराने का आरोप था। कुछ दिन पहले सद्दाम की दुबई में फोटो वायरल हुई थी और एसटीएफ उस पर नजर रख रही थी।

एसटीएफ प्रवक्ता ने बताया कि सद्दाम को पूछताछ के लिए बरेली लाया जाएगा। फरवरी में प्रयागराज में हुई उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सद्दाम फरार चल रहा था। अशरफ और उनके भाई अतीक अहमद की इस साल अप्रैल में प्रयागराज में पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस के मुताबिक, सद्दाम पुलिस से बचने के लिए कर्नाटक, मुंबई, दिल्ली में नाम बदलकर छुप रहा था। पूछताछ पर आरोपी सद्दाम ने बताया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, कर्नाटक, मुंबई में जगह बदल-बदलकर रह रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि वह आज अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था। उसकी प्रेमिका का नाम एफआईआर के मुताबिक, अनम है। वह इससे पहले बरेली में खुशबू इन्क्लेव में रह रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल