हालात

'महायुति सरकार कृषि ऋण माफी और रोजगार को लेकर वादे पूरे करने में विफल रही', कांग्रेस का सरकार पर हमला

सपकाल ने दावा किया कि सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता, कृषि ऋण माफ करने और युवाओं को रोजगार देने जैसे अपने वादे पूरे नहीं किये हैं।

देवेंद्र फडणवीस/ फोटो: Getty Images
देवेंद्र फडणवीस/ फोटो: Getty Images 

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बृहस्पतिवार को महायुति सरकार पर कृषि ऋण माफी और रोजगार जैसे मुद्दों पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। महायुति सरकार को शुक्रवार को महाराष्ट्र की बागडोर संभाले हुए एक वर्ष पूरा हो जाएगा।

सपकाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में गंभीर अनियमित्ताओं के आरोप लगाए और निर्वाचन आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सपकाल ने दावा किया कि सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता, कृषि ऋण माफ करने और युवाओं को रोजगार देने जैसे अपने वादे पूरे नहीं किये हैं।

सपकाल ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह मई और अक्टूबर के बीच भारी बारिश से प्रभावित हुए किसानों की मदद करने में भी विफल रही है।

उन्होंने कहा कि कई जिलों में फसलें और कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई फिर भी राज्य सरकार द्वारा घोषित 33,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य सरकार ने वित्तीय सहायता के लिए केंद्र को प्रस्ताव नहीं भेजा था इसलिए उसे धनराशि नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया, "इससे पता चलता है कि किसानों की मदद करने का कोई इरादा नहीं है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: घटेगी या बढ़ेगी आपकी EMI?RBI गवर्नर ने किया मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान, ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

  • ,
  • महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ा तो जेल और भारी जुर्माना

  • ,
  • यमन के पास भारतीय जहाज पर हूती का ड्रोन से हमला, अटैक के बाद डूबा जहाज, सभी 13 भारतीय सुरक्षित बचाए गए

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, बंगाल, असम और केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  • ,
  • इब्राहिम अल्काजीः आधुनिक भारतीय रंगमंच के पितामह, NSD में लाई क्रांति, दिए नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे कलाकार