हालात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिवसेना को बड़ा झटका, 26 पार्षदों, 300 कार्यकर्ताओं का पार्टी से इस्तीफा

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतदात से ठीक पहले इतने बड़े पैमाने पर पार्षदों और कार्यकर्ताओं का पार्टी से इस्ताफा देना शिवसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल पार्टी से इस्तीफे को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले टिकट को लेकर शिवसेना में बवाल मच गया है। शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। टिकट बंटवारे के तरीके से नाराज पार्टी के 26 पार्षदों और करीब 300 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भेज दिया है।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतदात से ठीक पहले इतने बड़े पैमाने पर पार्षदों और कार्यकर्ताओं का पार्टी से इस्ताफा देना शिवसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल पार्टी से इस्तीफे को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

हालांकि पार्टी को इस बात का पहले से ही अहसास था कि कार्यकर्ता सीट बंटवारे को लेकर नाराज हो सकते हैं। यही वजह है कि विजयशमी के मौके पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीटों का जिक्र किया था और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी। उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे सीटें जो गठबंधन की वजह से छूट गई हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संतोष करना पड़ा है, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटे हैं। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं। बीजेपी और शिवसेना मिल कर राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 288 सीटों पर होने वाले इस गठबंधन में अन्य पार्टियों को भी शामिल किया गया है।

इससे पहले 21 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हिरायाणा में चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की थी। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Oct 2019, 11:08 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम