हालात

आंदोलनकारी की मौत के बाद मराठा आंदोलन तेज, महाराष्ट्र बंद के दौरान जगह-जगह प्रदर्शन

औरंगाबाद में सोमवार को मराठा समुदाय द्वरा जल समाधि प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी युवक ने जिस पुल से गोदावरी में कूदकर जान दे दी थी। वहीं पर मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्यों जमा हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया साथी आंदोलनकारी की मौत के बाद मराठा आंदोलन तेज

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मराठा समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान एक आंदोलनकारी की मौत के बाद आंदोलन और उग्र हो गया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आज महाराष्ट्र बंद है। मराठा समुदाय के लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। औरंगाबाद में सोमवार को मराठा समुदाय द्वरा जल समाधि प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी युवक ने जिस पुल से गोदावरी में कूदकर जान दे दी थी। वहीं पर मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्य जमा हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

महाराष्ट्र बंद के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोग परेशान हो रहे हैं। बंद की वजह से कई जगहों पर लोगों को बसें नहीं मिल रही हैं। कई जगहों पर आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया है। ऐसे में रास्ते में ही कई बसें रुक गई हैं।

आंदोलन बढ़ने से फडणवीस सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार इस कोशिश में है कि किसी तरह से आंदोलन को खत्म किया जाए। इस बीच आरंगाबाद में गोदावरी में कूदकर जान देने वाले युवक के परिजनों को प्रशासन ने मुआवजा और नौकरी देने का ऐलान किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Jul 2018, 10:13 AM IST

  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब