हालात

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस, 18 मंत्रियों के बंगले डिफॉल्टर घोषित, पानी का बिल नहीं चुकाने पर बीएमसी ने की कार्रवाई

आरटीआई में इस बात का खुलासा हुआ है कि डिफॉल्टर में महाराष्ट्र के सीएम के साथ उनके 18 मंत्रियों के बंगले को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। बीएमसी ने आरटीआई के जवाब में बताया कि मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित मुख्यमंत्री के बंगले ‘वर्षा’ पर पानी का बिल बकाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के लोग भारी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीएमसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बंगले ‘वर्षा’ को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। खबरों के मुताबिक, सीएम फडणवीस के बंगले पर 7,44,981 रुपये का पानी का बिल बकाया था। बीएमसी ने सिर्फ सीएम फडणवीस के बंगले को डिफॉल्टर घोषित नहीं किया, बल्कि उनके 18 मंत्रियों के बंगले को भी डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इन 18 मंत्रियों पर ने भी अपने बंगले का पानी का बिल नहीं चुकाया, जिसके चलते बीएमसी को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

Published: 24 Jun 2019, 11:42 AM IST

आरटीआई से बात का खुलासा हुआ है कि डिफॉल्टर में महाराष्ट्र के सीएम के साथ उनके 18 मंत्रियों के बंगले को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। बीएमसी ने आरटीआई के जवाब में बताया, “मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित मुख्यमंत्री के बंगले ‘वर्षा’ पर पानी का बिल बकाया है। डिफॉल्टरों में पंकजा मुंडे, रामदास कदम, विनोद तावडे, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और एकनाथ शिंदे के बंगले भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार, मंत्रियों के बंगलों के पानी का बिल 2001 से लंबित है।

Published: 24 Jun 2019, 11:42 AM IST

सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनके मंत्रियों के पानी के बिल के बकाये की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब ज्यादातर महाराष्ट्र के हिस्से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि महाराष्ट्र के कई इलाकों को लोगों ने पानी की किल्लत की वजह से छोड़ दिया है और पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं महाराष्ट्र के सीएम और उनके मंत्री पानी का बिल नहीं भर रहे हैं।

Published: 24 Jun 2019, 11:42 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Jun 2019, 11:42 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट