हालात

महाराष्ट्र चुनावः अजित पवार की NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की सूची, कई दिग्गज नेताओं को मिला टिकट

बीजेपी प्रदेश की 153 से 156 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि एनसीपी 53 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 78 से 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार सकती है। महायुती में सीटों का फॉर्मूला अभी फाइनल नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र चुनावः अजित पवार की NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की सूची, कई दिग्गज नेताओं को मिला टिकट
महाराष्ट्र चुनावः अजित पवार की NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की सूची, कई दिग्गज नेताओं को मिला टिकट फोटोः IANS

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजीत पवार की एनसीपी ने बुधवार को 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में येवला से छगन भुजबल, कागल से हसन मुश्रीफ को चुनावी मैदान में उतारा है। आंबेगाव से दिलीप वलसे-पाटील, परली से धनंजय मुंडे और अजीत पवार खुद बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, कोपुरगव से आशुतोष काले, अकोले से किरण लहामटे, बसमत से चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे, चिपलूण से शेखर निकम और मावल से सुनील शेलके को चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिंडोरी से नरहरी झिरवाल को टिकट दिया गया है। अजीत पवार की गुट ने कांग्रेस से एनसीपी में आए दो विधायकों को भी टिकट दिया है। जिसमें इगतपुरी से हीरामन खोसकर और अमरावती शहर से सुलभा खोडके का नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने दोनों को पार्टी से निकाल दिया था।

अजित पवार के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने से स्पष्ट है कि महायुती गठबंधन ने सीटों का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। बीजेपी प्रदेश की 153 से 156 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि एनसीपी 53 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 78 से 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज है। महायुती से लेकर महाविकास अघाड़ी तक जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों गठबंधन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल