हालात

महाराष्ट्र चुनाव: संजय राउत बोले- जनता के मन में जो चेहरा उसे ही मुख्यमंत्री बनाएगी, MVA को मिल रहा है बहुमत

संजय राउत ने कहा, "MVA को बहुमत मिल रहा है। हमारा पहला काम है इस भ्रष्ट सरकार को हटाना।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "जनता के मन में जो चेहरा है जनता उसे ही मुख्यमंत्री बनाएगी... कौन कितनी सीटें जीत रहा है यह बाद में तय होगा लेकिन यह तय है कि MVA को बहुमत मिल रहा है। हमारा पहला काम है इस भ्रष्ट सरकार को हटाना। उसके बाद हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर कभी भी चर्चा कर सकते हैं।"

इससे पहले संजय राउत ने बड़ा दावा किया था और उन्होंने कहा था कि महा विकास अघाड़ी के संपर्क में अभी बहुत नेता हैं। उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) के बड़े-बड़े नेता एमवीए ज्वाइन करेंगे।

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''हमारे संपर्क में भी बहुत ही नेता है जल्द ही आपको पता चलेगा की महा विकास आघाड़ी में महायुती के कितने बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं.''

गौरतलब है कि चुनाव से पहले महायुति के घटक दलों के नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। बीजेपी नेता पूर्व मंत्री सूर्यकांत पाटिल, मादवराव किन्हालकर ने शरद पवार गुट ज्वाइन कर लिया था। वहीं, सोलापुर से वसंत देशमुख ने भी शरद पवार की पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश