हालात

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: आमिर खान समेत इन सितारों ने डाले वोट, लोगों से की मतदान की अपील

महराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक कई हस्तियां अपना वोट डाल चुकी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों, 17 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में लोकसभा की दो और 51 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह में फिल्मी और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां मतदान केंद्र पर पहुंचीं और मतदान किया।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

मुंबई में अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने मतदान कर दिया है। आमिर खान ने बांद्रा पश्चिम में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

महाराष्ट्र के लातूर में अभिनेता रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और परिवार के दूसरे सदस्यों ने एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। रितेश के भाई अमित देशमुख और धीरज देशमुख लातूर शहर और लातूर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान हैं।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक मतदान केंद्र पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मतदान किया।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

मुंबई में पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति, उनकी पत्नी और अभिनेत्री लारा दत्ता ने बांद्रा पश्चिम में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन भी मुंबई में मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने गोरेगांव में एक मंतदान केंद्र पर वोट डाला।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी मतदान के लिए सुबह घर से बाहर निकलीं। उन्होंने अंधेरी में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

मुंबई में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

हरियाणा के वोटर्स में भी मतदान को लेकर खासा उत्सा देखा जा रहा है। खेल जगत से जुड़ी कई अस्तियां अब तक अपने मतों का इस्तेमला कर चुकी हैं। पहलवान बबीता फोगाट, गीता फोगाट और उनके परिवार ने चरखी दादरी निर्वाचन क्षेत्र के बलाली गांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बबीता फोगाट कांग्रेस के उम्मीदवार निरपेन्द्र सिंह सांगवान और जेजेपी के उम्मीदवार सतपाल सांगवान के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

हरियाणा के सोनीपत में पहलवान योगेश्वर दत्त ने वोट डाला। योगेश्वर बड़ौदा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Oct 2019, 11:44 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पद से हटाया, उनके उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • मायावती का चौंकाने वाला फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • 'अग्निवीर योजना को खत्म और जीएसटी में संशोधन करेंगे', राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

  • ,
  • दुनियाः इजरायली सेना ने रफा पर किया हमला, 20 की मौत और पाकिस्तान ने टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारत का हाथ बताया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र के सोलापुर में पोलिंग बूथ पर शख्स ने 3 EVM को लगाई आग, मचा हड़कंप