हालात

महाराष्ट्र: भारी बारिश से ठाणे में बढ़ी मुश्किलें, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित

मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कसारा और टिटवाला के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे पटरियों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं भारी बारिश और एक पेड़ गिरने के कारण रविवार सुबह बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे भारी बारिश के कारण आटगांव और तानशेट स्टेशन के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई और वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिरने से पटरियां अवरुद्ध हो गईं जिससे कल्याण-कसारा मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।

मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कसारा और टिटवाला के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे पटरियों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।

Published: undefined

मध्य रेलवे के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि वाशिंद के पास ‘ओवरहेड इक्विपमेंट’ (ट्रेन में विद्युत कर्षण के जरिए ऊर्जा संचारित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण) का एक खंभा झुक गया और एक ट्रेन का ‘पेंटोग्राफ’ (विद्युतग्राही उपकरण) उसमें उलझ गया।

अधिकारी ने कहा कि मरम्मत का काम जारी है और पटरियों को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित उसके पड़ोसी क्षेत्रों की जीवन रेखा माना जाता है। मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 30 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट, मुफ्त सिलेंडर, छात्रों की फीस माफ समेत कई एलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी

  • ,
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 80 गेंद पर 175 रन बनाए, लगाए 15 छक्के, 15 चौके