हालात

महाराष्ट्र: लड़की को मिली प्रेम विवाह की सजा! मां और भाई ने मिलकर उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से काट डाला सिर

इस भीषण हत्या के कुछ घंटे बाद 18 वर्षीय आरोपी संकेत एस मोटे ने अपनी मां 40 वर्षीय शोभा एस मोटे के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ऑनर किलिंग के एक चौंकाने वाले मामले में, महाराष्ट्र पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक और उसकी मां को अपनी बड़ी बहन के सिर को धारदार हथियार से काटने, उसके बाद सेल्फी लेने और दोस्तों के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। ये घटना रविवार दोपहर औरंगाबाद की वैजापुर तहसील के गोयगांव गांव में हुई । इस भीषण हत्या के कुछ घंटे बाद 18 वर्षीय आरोपी संकेत एस मोटे ने अपनी मां 40 वर्षीय शोभा एस मोटे के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया।

गोयगांव पुलिस पाटिल (पीपी) सूर्यकांत आर. मोटे, जो जांच दल का हिस्सा हैं, उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है क्योंकि आरोपी और उसकी मां 19 साल की बेटी कीर्ति और उसके प्रेमी अजय एस ठोर के रिश्ते को लेकर काफी गुस्से में थे। एक ही गांव के रहने वाले दोनों 21 जून को फरार हो गए थे।

कुछ दिन पहले ही पुणे के अलंदी में शादी करने के बाद यह जोड़ा लगभग छह महीने बाद गांव लौटा और कुछ अपुष्ट रिपोटरें से पता चला कि वह गर्भवती थी। उनकी वापसी के बारे में जानने पर, माँ-बेटे उन दोनों से मिलने उनके घर गए। एक मेल-मिलाप का संकेत दिया, जिसके बाद वह उनके लिए चाय और नाश्ता बनाने के लिए रसोई में गई।

माँ-बेटे उसके पीछे रसोई में गए, जहाँ शोभा मोटे ने उसके पैर पकड़ लिए, जबकि उसके बेटे संकेत ने दरांती मारकर उसका सिर काट दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी, देश छोड़ने पर लगी रोक