हालात

महाराष्ट्रः आरक्षण के लिए सभी दलों के मराठा विधायक हुए एकजुट, मंत्रालय के बाहर सड़क पर लगाया जाम

मराठा आरक्षण की मांग पर दबाव बनाने और भूख हड़ताल पर बैठे शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के मराठा विधायकों के विरोध प्रदर्शन का यह लगातार तीसरा दिन है।

महाराष्ट्र में आरक्षण के लिए सभी दलों के मराठा विधायकों ने मंत्रालय के बाहर सड़क जाम किया
महाराष्ट्र में आरक्षण के लिए सभी दलों के मराठा विधायकों ने मंत्रालय के बाहर सड़क जाम किया फोटोः IANS

महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में सभी दलों के लगभग दो दर्जन मराठा विधायकों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठते हुए समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में मंत्रालय के बाहर सड़क जाम कर दिया।

मराठा आरक्षण की मांग पर दबाव बनाने के लिए और भूख हड़ताल पर बैठे शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के मराठा विधायकों के विरोध प्रदर्शन का यह लगातार तीसरा दिन है।

Published: undefined

ये सभी विधायक आज सुबह 'एक मराठा, लाख मराठा' और 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जय' के नारे लगाते हुए नरीमन पॉइंट पर राज्य सरकार के मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और सड़क पर बैठ गए और यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया। बाद में, उन्हें हिरासत में लिया गया और मुंबई पुलिस द्वारा वैन में आज़ाद मैदान पुलिस चौकी ले जाया गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Published: undefined

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक रोहित पवार ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने और मराठा कोटा को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष विधानमंडल सत्र बुलाने की एमवीए की मांग दोहराई। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के पोते रोहित पवार ने कहा, "50 प्रतिशत की सीमा से ऊपर किसी भी आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता होगी और इसकी शक्ति केंद्र के पास है।"

Published: undefined

उन्होंने यह भी कहा कि "जब सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक सड़क जाम करने के लिए मजबूर होते हैं, तो इसका मतलब है कि उनकी अपनी सरकार के साथ संवाद की कमी है।" रोहित पवार ने कहा, "इस तरह के आंदोलन से वास्तव में क्या हासिल होगा, विधायकों को मराठों को न्याय देने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, या जालना में जारांगे-पाटिल के आंदोलन में शामिल होना चाहिए।"

Published: undefined

इससे पहले बुधवार को सर्वदलीय मराठा विधायकों ने मंत्रालय के मुख्य द्वार पर 'ताला' लगा दिया था और एक दिन पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया था और उसके बाद आज सड़क जाम कर दिया। जारांगे-पाटिल की भूख हड़ताल के नौवें दिन में प्रवेश करने के कारण महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में छिटपुट विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल आज शाम जालना के अंतरावली-सरती गांव में उनसे मिलने वाला है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined