हालात

महाराष्ट्र सियासत: संजय राउत बोले- मध्यावधि चुनाव हुए तो हम 100 सीटें जीतेंगे, बागी नेताओं को लेकर भी दिया बड़ा बयान

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना का पूरा भरोसा है कि अगर मध्यावधि चुनाव होगा तो हम 100 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 200 सीट जीतने की बात यह (एकनाथ शिंदे खेमा) नहीं दिल्ली (बीजेपी) वाले कर रहे हैं। हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं?

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

महाराष्ट्र सरकार को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना का पूरा भरोसा है कि अगर मध्यावधि चुनाव होगा तो हम 100 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 200 सीट जीतने की बात यह (एकनाथ शिंदे खेमा) नहीं दिल्ली (बीजेपी) वाले कर रहे हैं। हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं? अगर अभी चुनाव होता है तो हम 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।

Published: 05 Jul 2022, 12:35 PM IST

वहीं असली शिवसेना को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग के बीच उन्होंने कहा कि असली शिवसेना हम ही हैं। शिवसेना बाबा ठाकरे की है। किसी और का नहीं हो सकता। आप इसे पैसे के जरिए हाईजैक नहीं कर सकते। पश्चिंम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है, सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि कुछ और भी दिया। जब इस 'कुछ' का खुलासा होगा तो बड़ा खुलासा होगा।

Published: 05 Jul 2022, 12:35 PM IST

बागी विधायकों को लेकर संजय राउत ने कहा कि अभी भी हमें उम्मीद है कि जो विधायक बागी हुए हैं, वह घर लौटेंगे क्योंकि वह हमारे ही है। अगर किसी को गुमराह कर, फंसाकर लेकर गए हैं तो हमें अभी भी उम्मीद है कि वे वापस आएंगे। वे भी हमारे ही लोग हैं। सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। यह जो भूले बिखरे लोग हैं आ जाएंगे।

Published: 05 Jul 2022, 12:35 PM IST

एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा शिवसेना नेताओं को अयोग्य नोटिस भेजने पर संजय राउत ने कहा कि उन्हें (नोटिस) भेजने दीजिए, यह एक प्रक्रिया है। आदित्य ठाकरे जी को छोड़कर बाकी को दिया गया है, यह मुझे नहीं पता। जिन 14 विधायकों को नोटिस भेजा गया वे भी बालासाहेब ठाकरे के चेले और शिवसैनिक हैं।

Published: 05 Jul 2022, 12:35 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Jul 2022, 12:35 PM IST