हालात

महाराष्ट्र: अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, अचानक 'जिंदा' हो गया युवक, फिर...

युवक के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा कि जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

महाराष्ट्र के नासिक में 'ब्रेन डेड' घोषित किया गया एक युवक अपने अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा। युवक के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को यह दावा किया।

रिश्तेदारों कहा कि त्र्यंबकेश्वर तालुका के निवासी भाऊ लचके (19) को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के बाद अडगांव के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया था।

लचके के रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने कहा, “जब हम उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब वह हिलने-डुलने और खांसने लगा। हम उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।”

इस बीच, निजी अस्पताल के प्रबंधन ने दावा किया कि लचके को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि परिजन कुछ चिकित्सा शब्दावली को लेकर भ्रमित हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राहुल गांधी डरने वाले नहीं', कुमारी सैलजा बोलीं- BJP-RSS की जातिवादी मानसिकता के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, ईरान ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया

  • ,
  • अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन, शामली में पुलिस ने दो आरोपी को किया ढेर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

  • ,
  • कालका-शिमला रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन: फंसी ट्रेन से 391 यात्रियों और 40 रेल कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल की त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, गंडक किनारे हाई अलर्ट