हालात

महाराष्ट्र: रायगढ़ बस हादसे में अब तक 30 शव बरामद, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रायगढ़ में हुए बस हादसे के बाद से लगातार एनडीआरफ की टीम राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कुछ और शव तो खाई में नहीं पड़े हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया रायगढ़ बस हादसे में अब तक 30 शव बरामद

महाराष्ट्र में रायगढ़ के महाबलेश्वर में हुए बस हादसे के बाद अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 30 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। शनिवार को एक बस खाई में गिर गई थी। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। खाई की गहराई ज्यादा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

हादसे के बाद से लगातार एनडीआरफ की टीम राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया, “फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। कुछ और शव दिखाई दिए हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कुछ और शव तो खाई में नहीं पड़े हुए हैं।”

यह हादसा शनिवार सुबह रायगढ़ में अंबनेली घाट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग कृषि विभाग की विद्यापीठ में काम करते थे और वे पिकनिक मनाने जा रहा थे। इसी दौरान अंबेनली घाट के पास बस 500 मीटर खाई में गिर गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Jul 2018, 10:54 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कैंसर की दवा की MRP 27 हजार, प्राइस टू रिटेलर सिर्फ 3 हजार! SC ने सरकार से पूछा- इतना बड़ा अंतर क्यों?

  • ,
  • सिनेजीवन: ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू और दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र

  • ,
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगा जन्म, स्कूल, और वोटरों का धर्म-आधारित डेटा, पूछा 15 साल में कितना हुआ बदलाव

  • ,
  • कांग्रेस कार्यसमिति में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रस्ताव पारित, SIR को तत्काल रद्द करने की भी मांग

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी अंतरिम जमानत, चुनाव बाद करना होगा सरेंडर