हालात

महाराष्ट्रः 'सामना' ने महायुति की जीत पर कसा तंज, कहा- ईवीएम है तो मुमकिन है

सामना ने कहा कि महाराष्ट्र में इस्तेमाल ईवीएम का गुजरात-राजस्थान कनेक्शन, 95 क्षेत्रों में मतदान आंकड़ों और ईवीएम द्वारा गिने गए वोटों के बीच कथित अंतर और ईवीएम में इस्तेमाल बैटरी की चार्जिंग का रहस्य ईवीएम घोटाले के बारे में संदेह को मजबूत करती हैं।

महाराष्ट्रः 'सामना' ने महायुति की जीत पर कसा तंज, कहा- ईवीएम है तो मुमकिन है
महाराष्ट्रः 'सामना' ने महायुति की जीत पर कसा तंज, कहा- ईवीएम है तो मुमकिन है फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर उठ रहे सवालों के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति ने ''बंपर लकी ड्रा'' जीता है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। पार्टी ने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा कि ‘‘ईवीएम है तो मुमकिन है।’’

सामना में कहा गया है कि अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने हाल ही में भारत के चुनावों में मतों की तेजी से गिनती की प्रशंसा की थी और इसकी तुलना अपने देश में राष्ट्रपति चुनावों में मतगणना की (धीमी) गति से की थी, लेकिन आम भारतीय भी ईवीएम की कार्यप्रणाली से ‘‘हक्का-बक्का’’ है। इसके अलावा, मस्क ने स्वयं कुछ महीने पहले दावा किया था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है।

सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है, ‘‘सत्तारूढ़ महायुति ने 288 में से 230 सीटों का यह ‘बंपर लकी ड्रॉ’ कैसे जीता? जवाब तलाशते समय, सोच ईवीएम पर आकर रुक जाती है।’’ महाराष्ट्र में इस्तेमाल की गई ईवीएम का ‘‘गुजरात-राजस्थान कनेक्शन’’, 95 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के आंकड़ों और ईवीएम द्वारा गिने गए वोटों के बीच कथित अंतर, ईवीएम में इस्तेमाल की गई बैटरी की चार्जिंग का रहस्य और कई अन्य चीजें ‘‘ईवीएम घोटाले’’ के बारे में संदेह को मजबूत करती हैं।

संपादकीय में कहा गया है कि देश के लोग आश्चर्यचकित हैं कि महायुति गठबंधन को इतनी बड़ी संख्या में वोट कैसे मिले। बीजेपी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत एनसीपी वाली सत्तारूढ़ महायुति ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र चुनावों में विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को करारी शिकस्त दी। महायुति ने 230 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) वाले एमवीए की केवल 46 सीट पर जीत हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस