हालात

महाराष्ट्रः शिवाजी की प्रतीमा ढहने पर घिरी शिंदे सरकार, महा विकास अघाड़ी ने 1 सितंबर को मार्च का किया ऐलान

जिस छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उस मूर्ति का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार दोपहर को ढह गई थी।

शिवाजी की प्रतीमा ढहने पर घिरी शिंदे सरकार, महा विकास अघाड़ी ने 1 सितंबर को मार्च का किया ऐलान
शिवाजी की प्रतीमा ढहने पर घिरी शिंदे सरकार, महा विकास अघाड़ी ने 1 सितंबर को मार्च का किया ऐलान फोटोः IANS

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने से महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) 1 सितंबर को मार्च निकालेगी। उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है।

शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले को लेकर बुधवार को महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने मुंबई में एक प्रेस वार्ता की। इस वार्ता के दौरान, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) 1 सितंबर को मार्च निकालेगी। इस मार्च से पहले महाराष्ट्र के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धाजंलि अर्पित की जाएगी। यह मार्च गेटवे ऑफ इंडिया तक जाएगी। जहां पर शिवाजी महाराज की एक मूर्ति है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार का यह दावा कि तेज हवाओं के कारण 35 फुट ऊंची मूर्ति गिर गई, बेशर्मी की पराकाष्ठा है।

प्रेस वार्ता के दौरान शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकती है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि खुद पीएम मोदी, रक्षामंत्री और सीएम वहां की प्रतिमा का अनावरण करने गए जो मूर्ति बनाने का नियम होता है उसके लिए इजाजत लेनी होती है। ये शिवद्रोही लोग हैं। शिवाजी महाराज की तरह टोपी मोदी को पहनाई गई। ये लोग शिवाजी महाराज की तुलना पीएम मोदी से कर रहे हैं। ये महाराष्ट्र का अपमान है।

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर मुंबई के 'मातोश्री' में 'महा विकास अघाड़ी' की बैठक की। बैठक में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की गई।

बता दें जिस छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उस मूर्ति का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार दोपहर को ढह गई। इस घटना के बाद शिंदे सरकार सवालों के घेरे में आ गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चंदा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

  • ,
  • जबरदस्ती कुर्सियों से उठाया और बोला- ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दो दलितों से दुर्व्यवहार

  • ,
  • बिहार छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SC में सरकार का हलफनामा, जानें AK-47 फायरिंग पर क्या कहा?

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, ट्रस्ट को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

  • ,
  • दिल्ली: प्रेम प्रसंग के शक में युवती की हत्या, बुराड़ी में सूटकेस से मिला शव, भाई निकला हत्यारा, ऐसे खुला राज