हालात

महाराष्ट्रः चंद्रपुर में रेलवे फुटओवर ब्रिज का स्लैब पटरी पर गिरा, 4 लोग घायल, अनुग्रह राशि का ऐलान

मध्य रेलवे सीआर ने गंभीर रूप से घायलों को 100,000 रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही रेलवे ने कहा है कि सभी घायलों का पूरा और बेहतर इलाज रेलवे द्वारा करवाया जाएगा। वहीं घटना की जांच शुरू हो गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

महाराष्ट्र के नागपुर मंडल में चंद्रपुर के बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर रेलवे के एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का प्रीकास्ट स्लैब पटरी पर गिर जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घटना शाम करीब 5.10 बजे की है। अतिव्यस्त जंक्शन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 को जोड़ने वाले एफओबी के स्लैब का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे रेलवे पटरियों पर गिर गया, जिससे वहां मौजूद कई यात्री जख्मी हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि घायलों को फौरन स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

मध्य रेलवे सीआर ने गंभीर रूप से घायलों को 100,000 रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही रेलवे ने कहा है कि सभी घायलों का पूरा और बेहतर इलाज रेलवे द्वारा करवाया जाएगा। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका