हालात

महाराष्ट्रः भाई दूज पर ठाकरे परिवार का फिर हुआ मिलन, उद्धव और राज बहन जयवंती के घर पहुंचे

ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने से सत्तारूढ़ खेमे में खलबली मची हुई है। बीजेपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेता लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। दरअसल दोनों भाइयों के साथ आने से आगामी बीएमसी और स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

भाई दूज पर ठाकरे परिवार का हुआ मिलन, उद्धव और राज बहन जयवंती के घर पहुंचे
भाई दूज पर ठाकरे परिवार का हुआ मिलन, उद्धव और राज बहन जयवंती के घर पहुंचे फोटोः IANS

महाराष्ट्र में भाई दूज के पावन अवसर पर एक बार फिर ठाकरे परिवार का मिलन हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को अपनी बहन जयवंती ठाकरे देशपांडे के दादर स्थित आवास पर भाई दूज मनाने पहुंचे। इस पारिवारिक समारोह में राज ठाकरे अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए, जबकि उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर अमित ठाकरे, उर्वशी ठाकरे, आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे भी उपस्थित थे। ठाकरे परिवार का एकजुट होना एक सुखद और यादगार पल बन गया, जिसने पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट को दर्शाया। माना जा रहा है कि आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव (बीएमसी) और स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में ठाकरे भाइयों का एक साथ आना लगभग तय है।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दीपावली दीपोत्सव के अवसर पर भी एक साथ आए। उस समय महाराष्ट्र ने दोनों परिवारों के बीच प्रेम का बंधन देखा। इससे पहले लगभग दो दशक बाद 5 जुलाई को मराठी भाषा के एक सम्मेलन में पहली बार दोनों भाई एक ही मंच पर आए थे। राज ठाकरे उसी महीने उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर उनके आवास मातोश्री पहुंचे थे। बाद में उद्धव ठाकरे राज ठाकरे के शिवतीर्थ स्थित आवास पर गए और अपने परिवार के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए।

हालांकि, ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने से सत्तारूढ़ खेमे में खलबली मची हुई है। बीजेपी, शिवसेना जैसे दलों के कई वरिष्ठ नेता दोनों भाइयों के मिलने पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। दरअसल दोनों भाइयों के साथ आने से आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव (बीएमसी) और स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति