हालात

महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भिवंड में तीन मंजिला इमरत गिरने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। स्थानीय लोगों ने शुरू में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे कई लोगों को बचाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तीन मंजिला इमारत ढहने से कोहराम मच गया है। इमारत के मलबे में दबकर 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इमारत के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। मौके पर बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात इमारत का आधा हिस्सा भरभराकर ढह गया है। इमरात में 21 फ्लैट हैं, जिसमें काफी लोग रह थे। यह इमारत 36 साल पुरानी बताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे से अब तक 25 से ज्यादा लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है। एनडीआरएफ के मुताबिक, ठाणे महानगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे यह तीन मंजिला इमारत गिर गई थी। इमरत गिरने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। स्थानीय लोगों ने शुरू में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे कई लोगों को बचाया। ठाणे नगर निगम के पीआरओ के मुताबिक, एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है, राहत और बचाव का काम जारी है।

इससे पहले पिछले महीने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर ढह गई थी। पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी। मौके पर पहुची एनडीआरएफ की टीम ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव का कार्य किया था और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Sep 2020, 8:47 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह

  • ,
  • सिनेजीवन: आलिया ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और दीपावली पर भावुक हुए हिमेश रेशमिया