हालात

गांधी जयंती पर सोनिया का BJP पर निशाना, बोलीं- कुछ लोग RSS को बनाना चाहते हैं देश का प्रतीक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के दौर में कुछ लोगों ने गांधी के विचारों को उल्टा करने की कोशशि की है। उन्होंने कहा कि लोगों की यह कोशिश कामयाब नहीं होगी।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर दिल्ली में पार्टी दफ्तर से राजघाट तक कांग्रेस पार्टी ने ‘गांधी संदेश यात्रा’ निकाली। पदयात्रा के समापन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जहां तक देश पहुंचा है, गांधी के रास्ते पर चलकर ही पहुंचा है। सोनिया ने कहा कि गांधी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके रास्ते पर चलना बेहद मुश्किल काम है। अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरएसएस को आज देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की नींव गांधी के विचारों पर है।

सोनिया गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के दौर में कुछ लोगों ने गांधी के विचारों को उल्टा करने की कोशशि की है। उन्होंने कहा कि लोगों की यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। सोनिया ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब गांधी के रास्ते से हटकर अपनी दिशा में देश को ले जाने वाले सामने आए हैं। इससे पहले इस तरह की नाकाम कोशिशें हुई थीं। उन्होंने कहा कुछ लोग ‘साम दाम दंड भेद’ के जरिए खुद को ताकतवर समझने लगे हैं, बावजूद इसके देश भटका नहीं है, क्योंकि देश की नींव गांधी के विचारों के आधार पर रखी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग असत्य को आधार बनाकर राजनीति कर रहे हैं वे यह नहीं समझ सकते कि गांधी सत्य के बुजारी थे। उन्होंने कहा कि जिन्हें सत्ता के लिए सबकुछ करना स्वीकार है वे यह नहीं समझ सकते कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। सोनिया ने कहा कि जिन्हें मौका मिलते ही अपने आपको सर्वेसर्वा बनाने की आदत हो वे गांधी के निस्वार्थ का मूल्य को आखिर कैसे समझेंगे?

सोनिया ने कहा कि नेहरू, इंदिरा, राजीव, नरसिम्हा और मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रियों ने देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश की जो हालत हो गई है उसे देखकर गांधी जी की आत्म भी दुखी होगी। सोनिया ने कहा कि देश में आज किसान बदहाल हैं, युवा बेरोजगार और महिलाएं असुरक्षित।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Oct 2019, 2:13 PM IST

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज