हालात

गुजरात में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरने से 1 महिला और 2 बच्चों की मौत, 5 लोगों को बचाया गया

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगभग 6 घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ है। देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार की दो बच्चियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया की मकान जर्जर हालत में था। यह हादसा मंगलवार शाम जाम खंभालिया शहर के गगवानी फली इलाके में हुआ। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगभग 6 घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

उसने बताया कि भारी बारिश के कारण इमारत ढह गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ़), पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया और मलबे से शवों को निकाला।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान केशरबेन कंजारिया (65), प्रीतिबेन कंजारिया (15) और पायलबेन कंजारिया (18) के रूप में हुई है। इमारत ढहने पर स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। बांध का जलस्तर बढ़ गया है और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश