हालात

असम: जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवान शहीद, एक पायलट का इलाज जारी

यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हादसे में 5 जवानों के शहीद होने की खबर है, जबिक एक पायलट का इलाज जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

भारतीय वायु सेना (IAF) के अनुसार, असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर एक AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हादसे में 5 जवानों के शहीद होने की खबर है, जबिक एक पायलट का इलाज जारी है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान AN-32 कार्गो एयरक्राफ्ट था, जिसका उपयोग मुख्य रूप से सैनिकों, उपकरणों और अन्य आवश्यक सामग्रियों के परिवहन के लिए किया जाता है। भारतीय वायु सेना के लिए जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा है, जो असम सहित पूरे उत्तर-पूर्व में हवाई अभियानों के संचालन में अहम भूमिका निभाता है।

AN-32 विमान का उपयोग

AN-32 सोवियत डिजाइन पर आधारित दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप मध्यम श्रेणी का परिवहन विमान है। भारतीय वायु सेना इसका व्यापक रूप से उपयोग सैनिकों की आवाजाही, रसद सहायता (लॉजिस्टिक्स सपोर्ट) और दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए करती है।

यह विमान विशेष रूप से कठिन भौगोलिक और मौसम संबंधी परिस्थितियों में संचालन के लिए तैयार किया गया है। ऊंचाई वाले एयरफील्ड और गर्म उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी इसकी कार्यक्षमता प्रभावी रहती है। AN-32 एक बार में लगभग 7.5 टन तक का सामान, 50 यात्रियों या 42 पैराट्रूपर्स को ले जाने में सक्षम है। यही कारण है कि इसका उपयोग उत्तर-पूर्वी राज्यों और सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था

  • ,
  • BJP नेताओं को नोटिस मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, बोले- अब फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर बन चुका है SIR