हालात

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा हादसा, करंट लगने से मां-बेटे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, खैरीघाट थानांतर्गत मुनीमपुर कलां गांव में पंखा चलाते वक्त इस्माइल (10) करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान उसे बचाने आयी उसकी मां आलम आरा (45) को भी करंट लगा और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आने से मां- बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, खैरीघाट थानांतर्गत मुनीमपुर कलां गांव में पंखा चलाते वक्त इस्माइल (10) करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान उसे बचाने आयी उसकी मां आलम आरा (45) को भी करंट लगा और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

दूसरी घटना हरदी थाना क्षेत्र के बौंडी शुक्ल गांव की है। शुक्रवार को गांव निवासी हलीमा (50) स्नान के पश्चात कमरे में आई तो वहां चल रहा पंखा जमीन पर गिरा हुआ था और उसमें करंट था। पंखे को उठाने पहुंची हलीमा ने जैसे ही उसे छुआ, करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजन उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने बहराइच मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हलीमा की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार तीसरी घटना विशेश्वरगंज थानांतर्गत ग्राम पंचायत रोहनीभारी की है। गांव निवासी चिंताराम (23) की दादी का बीमारी के बाद निधन हो गया था। शुक्रवार को दादी की तेरहवीं का कार्यक्रम था, टेंट लगा हुआ था। दोपहर के समय चिंताराम टेंट में लाइट बांध रहा था, तभी बिजली का तार छू जाने से टेंट में करंट आया और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर घटनाओं की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया