हालात

गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा, गैस लीक के बाद दम घुटने से प्रिंटिंग मिल के 6 लोगों की मौत, 25 की हालत गंभीर

गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के एक प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। हादसे में 25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के सूरत में आज बड़ा हादसा सामने आया है। सूरत के प्रिंटिंग मिल में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सभी कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हुई है।

खबरों के मुताबिक, मिल के पास स्थित नाले में अज्ञात टैंकर चालक जहरीला केमिकल डाल रहा था, उसी समय गैस लीक हो गई। जिसके चलते हादसा हुआ। इस घटना के बाद हडकंप मच गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई ।

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में कपड़े की मिल में केमिकल वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम