
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के खद्दीपुर चैन सिंह गांव में एक छोटी नाव (डोंगा) के रामगंगा नदी में अचानक पलट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और चार लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (हरपालपुर) शिल्पा कुमारी ने बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैन सिंह गांव निवासी दिवारी लाल समेत उसके परिवार के सात लोग छोटी नाव से रामगंगा नदी पार कर रहे थे लेकिन नाव नदी में पलट गई।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि नाव में दिवारी लाल, उसकी बहन निर्मला, पत्नी सुमन, पुत्री काजल, भांजी सोनिया, परिवार के दो अन्य बच्चे सुनैना एवं शिवम थे।
उन्होंने बताया कि नाव पलट जाने के बाद दिवारी लाल, निर्मला, सुमन एवं काजल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन सुनैना (सात), शिवम (14) तथा सोनिया (13) की मौत हो गई।
शिल्पा कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined