हालात

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

मिर्जापुर जिले में बोलेरो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

UP के मिर्जापुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गंगा स्नान करने छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो की विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास कंटेनर से टक्कर हो गई।

हादसे में तीन दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। जिनका उपचार ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक बोलेरो विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पहुंची ही थी कि चालक को नींद आ गई। जिससे बोलेरो दाहिने पटरी की ओर चली गई। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर से बोलेरो की टक्कर हो गई। 

हादसे में कई लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएससी विंध्याचल ले जाया गया। वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। इसमें 3 की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।  

घटना की सूचना पर सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता मंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉ. आर बी कमल ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का उपचार करने में जुटे रहे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत