हालात

त्रिपुरा के सिपाहीजाला में बड़ा हादसा, कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

उप मंडल पुलिस अधिकारी (सोनमुरा) शशि मोहन देबवर्मा ने बताया कि सबसे पहले एक मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए नीचे गया, लेकिन काफी देर बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो अन्य मजदूर भी उसके पीछे कुएं में चले गए। कुछ देर बाद तीनों मजदूर कुएं में बेसुध पाए गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में कुएं की सफाई के दौरान ‘जहरीली गैस’ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना नियोरामुरा जेबी स्कूल परिसर में हुई। सोनमुरा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की कमी के कारण कुएं की सफाई का अभियान चलाया था।

उप मंडल पुलिस अधिकारी (सोनमुरा) शशि मोहन देबवर्मा ने बताया कि सबसे पहले एक मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए नीचे गया, लेकिन काफी देर बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो अन्य मजदूर भी उसके पीछे कुएं में चले गए। कुछ देर बाद तीनों मजदूर कुएं में बेसुध पाए गए।

उन्होंने बताया कि बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। तीनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देबवर्मा ने कहा,‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि कुएं में जहरीली गैस थी और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!