हालात

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, तीन अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमने शुक्रवार रात 4 से 5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था। अब तक पुलवामा में मारे गए एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी, गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा का एक-एक आतंकी मारा गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा जिलों में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 4 आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। इन 4 आतंकवादियों में से दो पुलवामा में और एक-एक हंदवाड़ा और गांदरबल में मारे गए।

Published: undefined

अधिकारियों के अनुसार, दो आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी संगठन के थे और दो अन्य जैश-ए-मोहम्मद (जेईम) के थे। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

Published: undefined

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर क्षेत्र विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "हमने शुक्रवार रात 4 से 5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था। अब तक पुलवामा में मारे गए एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी, गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा का एक-एक आतंकी मारा गया। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म हो गई है। एक आतंकवादी को जिंदा गिरफ्तार किया गिया है।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवी बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • हरियाणा कांग्रेस का विधानसभा तक प्रदर्शन मार्च, सरकार को कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर घेरा

  • ,
  • यादों में जॉय मुखर्जी: पहली फिल्म के ऑफर को 'शागिर्द' ने कह दिया था ना, दोबारा 'हां' कहने के पीछे दिलचस्प किस्सा

  • ,
  • पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: सिविल न्यायाधीश भी होंगे शामिल

  • ,
  • 'ईरान में पढ़ रहे छात्र तुरंत लौटें, हवाई क्षेत्र बंद होने पर कठिनाई होगी', फारूक अब्दुल्ला की अपील