
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने कहा है कि शोपियां के हादीपोरा में जिन 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया है, उनके पास 1 एके राइफल और 1 पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं, संयुक्त अभियान अभी जारी है। पुलिस ने कहा कि नए भर्ती हुए एक आतंकवादी को आत्मसमर्पण कराने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने काफी कोशिशें कीं। उसके माता-पिता ने भी अपील की, लेकिन बाकी आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया।
Published: undefined
इससे पहले शनिवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में एक के बाद एक 2 मुठभेड़ शुरू हुईं। पुलिस ने कहा कि पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा इलाके में शुरू हुई जबकि दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के सेमथान बिजबेहारा इलाके में शुरू हुई। दोनों जगहों पर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने जैसे ही घेराबंदी की, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ों में तेजी आई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined