
जम्मू के चड्ढा कैंप के पास बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को सुबह की पाली में ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सीआईएसएफ के एएसआई की जान चली और दो अन्य घायल हो गए। सीआईएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकियों को भागने पर मजबूर किया। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उधर, जम्मू के सुंजवां इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। इस दौरान 4 जवान घायल हो गए। शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले यह आतंकी घटना सामने आई हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Apr 2022, 8:09 AM IST