हालात

मुंबई में बारिश के बीच इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

जिस समय इमारत ढही उस वक्त इमारत के अंदर कुछ बच्चों समेत 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बचाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मुंबई में इमारत ढही

महाराष्ट्र में मॉनसून की दस्तक, एक साथ लोगों के लिए कई मुसीबतें लेकर आई। जहां मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। वहीं दूसरी तरफ देर रात मुंबई के मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत देर रात ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जिस समय इमारत ढही उस वक्त इमारत के अंदर कुछ बच्चों समेत 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बचाया गया।

हादसे के संबंध में एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएमसी ने कहा कि आसपास की तीन इमारतें 'खतरनाक' स्थिति में हैं और उसे खाली करा लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं