हालात

बंगाल चुनाव के दिन बांग्लादेश में भाषण देकर फंसे मोदी, ममता ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में पहले चरण का चुनाव हो रहा है और पीएम मोदी बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण देकर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन बांग्लादेश दौरे पर गए पीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि आज राज्य में पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं और पीएम मोदी बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण दे रहे हैं, जो सीधे तौर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है।

खड़गपुर में एक चुनावी सभा में ममता ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त जब एक बांग्लादेशी अभिनेता हमारी रैली में शामिल हुए थे तो बीजेपी ने वहां की सरकार से बात किया था और उनका वीजा निरस्त कर दिया था। आज जब यहां मतदान हो रहा है तो पीएम एक समुदाय का वोट पाने के लिए बांग्लादेश गए हैं। उनका वीजा निरस्त क्यों नहीं होना चाहिए? हम इसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के ठीक एक दिन पहले 26 मार्च को बांग्लादेश दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मतुआ समुदाय के मंदिर के दर्शन किए और समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। इसके बाद आज शनिवार को जब बंगाल में चुनाव हो रहे हैं तो उसी दौरान पीएम मोदी में बांग्लादेश के ओरकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बता दें कि बंगाल चुनाव में यह समुदाय काफी अहम भूमिका में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Mar 2021, 5:07 PM IST

  • जन्मदिन विशेषः तीन दिन की शूटिंग के बाद कर दिया गया था रिप्लेस, वही सुनील ग्रोवर आज हैं कॉमेडी के सुपरस्टार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी को 6,016 मतों से हराया

  • ,
  • सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

  • ,
  • खड़गे का PM पर हमला, 'रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें'

  • ,
  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं