हालात

ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर ममता ने की मोदी सरकार की आलोचना, पूछे ये सवाल

ममता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पूछा कि यह कैसा शासन है क्योंकि ट्रेन दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक के बाद एक हुईं कई ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और सवाल किया कि क्या केंद्र की संवदेनहीनता का कोई अंत नहीं होगा।

ममता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पूछा कि यह कैसा शासन है क्योंकि ट्रेन दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक और विनाशकारी रेल दुर्घटना। आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गयी जिसके दुखद परिणामस्वरूप कई लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।’’

ममता ने कहा, ‘‘मैं गंभीरता से पूछती हूं : क्या यह शासन है? लगभग हर हफ्ते दुःस्वप्नों का यह सिलसिला, रेल पटरियों पर मौतों और चोटों का यह अंतहीन सिलसिला: कब तक हम इसे सहन करेंगे? क्या भारत सरकार की संवेदनहीनता का कोई अंत नहीं होगा?”

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई।

एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने बताया कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये दोनों दुर्घटनाएं एक साथ हुई हैं या नहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: लोकतंत्र और वोट की रक्षा के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, जेल जाने को भी तैयार, वेणुगोपाल का सरकार पर हमला

  • ,
  • सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

  • ,
  • यूपी के बलिया में फूड पॉइजनिंग का कहर: रागी का आटा खाने से 40 लोग बीमार, सेहत से खिलवाड़ पर रहें अलर्ट!

  • ,
  • आशा पारेख: रिजेक्शन की निराशा से निकलकर बनीं दिग्गज अभिनेत्री, सेंसर बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बन रचा इतिहास

  • ,
  • इंदौर जल संकट: कांग्रेस ने गायब दस्तावेजों और प्रशासनिक देरी को लेकर उठाए सवाल, सरकार से जवाबदेही की मांग की