
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले सप्ताह कोरोना मरीजों के लिए जरूरी इंजेक्शन रेमडेसिविर की 265 वायल के साथ पकड़ा गया जमाखोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस ने प्रशांत शुक्ला नाम के इस शख्स को इसके एक साथी मोहन सोनी और हरियाणा निवासी सचिन कुमार के साथ रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने 265 वायल रेमिडिसिवर इंजेक्शन बरामद किए थे।
प्रोटोकॉल के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इनका कोरोना टेस्ट किया गया। एसीपी विकास कुमार पांडे ने कहा, "इनमें से एक कोराना पॉजिटिव पाया गया है। एहतियाती उपाय के रूप में, हमने अपने लोगों को कोविड टेस्ट करवाने के लिए कहा है।" पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक बार जब हमें अभियुक्तों का कोविड परिणाम प्राप्त हो गया, तो हमने तुरंत उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined