हालात

यूपी में अपनी पसंद की पार्टी को वोट नहीं देने पर शख्स ने पत्नी को घर से निकाला, महिला आयोग ने FIR का दिया आदेश

महिला को 11 मार्च को बरेली के बारादरी इलाके में अपने पति का घर छोड़ने के लिए उस वक्त मजबूर किया गया जब उसने एक रिश्तेदार को बताया कि वह खुश है कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया था, वह चुनाव जीत गया। खास बात ये है कि जोड़े ने 2021 में प्रेम विवाह किया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई एक अजीबोगरीब घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इसलिए घर से बाहर निकाल दिया क्योंकि उसने हाल में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उसकी पसंद की पार्टी को वोट नहीं दिया था। पति ने 21 वर्षीय महिला को तलाक देने की धमकी भी दी है। इस जोड़े ने 2021 में प्रेम विवाह किया था और दोनों परिवार पड़ोसी हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अब राज्य पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने और अपनी पत्नी की कथित तौर पर पिटाई करने और उसे घर से बाहर निकालने के लिए उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने कहा कि महिला ने अभी तक अपने पति के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

खबरों के मुताबिक, महिला को 11 मार्च को बरेली के बारादरी इलाके में अपने पति के घर को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया जब उसने एक रिश्तेदार को बताया कि वह खुश है कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया था, वह चुनाव जीत गया। महिला ने कहा कि उसने जिस पार्टी को वोट दिया, उसने भारत में मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए कड़े कानून लाए।

उसके पति द्वारा उसकी पिटाई करने के बाद उसने एक एनजीओ से मदद मांगी, जिसने मीडिया में इस मुद्दे को उठाया और पुलिस को सूचित किया। मीडिया रिपोर्ट्स पर संज्ञान लेते हुए एनसीडब्ल्यू चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने यूपी के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर महिला के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वीडियो: Delhi University VC ने माफी नहीं मांगी तो इस्तीफा भी मांगेंगे: अनशन पर बैठे छात्रों की दो टूक

  • ,
  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार