हालात

उदयपुर हत्याकांड का समर्थन करना पड़ा महंगा, नोएडा पुलिस शख्स को किया गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोएडा सेक्टर-168 के ग्राम छपरौली निवासी आसिफ खान के रूप में हुई है।

फोटो:  सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उदयपुर में हुई घटना का समर्थन करना यूपी में एक शख्स को भारी पड़ गया। नोएडा पुलिस ने गुरुवार को एक वीडियो को शेयर और लाइक करने और कथित तौर पर उदयपुर घटना का समर्थन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिनकी राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोएडा सेक्टर-168 के ग्राम छपरौली निवासी आसिफ खान के रूप में हुई है। नोएडा पुलिस को शिकायत मिली थी कि फेसबुक पर कन्हैयालाल का एक वीडियो पोस्ट किया गया था और आसिफ ने हत्या के पक्ष में समर्थन और टिप्पणी की।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(2) और 295ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को तुरंत पकड़ने के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया। पुलिस ने कहा, "आसिफ को एक्सप्रेसवे नहर के नजदीकी इलाके से पकड़ा गया है। हमने वह सेल फोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल उसने संदेश पोस्ट करने के लिए किया था।" पुलिस ने कहा कि वे उसे अदालत में पेश करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: 9/11 हमले के 25 साल बाद भी फैसलों का दंश झेल रहा पाक, यूक्रेन युद्ध में 5 लाख से अधिक रूसी सैनिक ढेर

  • ,
  • पंजाब कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में भगवंत मान सरकार को घेरा, पीड़ित परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे