हालात

मणिपुर: इंफाल पूर्व में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, चुराचांदपुर में भी तलाशी के दौरान हथियार बरामद

चुराचांदपुर जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो देसी पिस्तौल, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, गोलियां, एक पिस्तौल और तीन हथगोले बरामद किए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के छह उग्रवादियों को इंफाल पूर्व जिले से गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार ये उग्रवादी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और जबरन वसूली में लिप्त थे। अधिकारियों ने उनके कब्जे से चार पहिया वाहन, दो दोपहिया वाहन, छह मोबाइल फोन और कुल 3,88,950 रुपये बरामद किए।

एक अलग अभियान में, चुराचांदपुर जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो देसी पिस्तौल, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, गोलियां, एक पिस्तौल और तीन हथगोले बरामद किए।

बोंगबल गांव के पास लामजांग वन पर्वतीय श्रृंखला में एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक राइफल, एक सिंगल बैरल (12 मिमी) बन्दूक और गोला बारूद बरामद किए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत