हालात

Manipur Violence: मणिपुर में फिर तनाव, तेंगनौपाल जिले में सुरक्षाबलों और हथियारबंद लोगों के बीच भीषण गोलीबारी

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में एक बार फिर तनाव का माहौल है। मणिपुर में बीते मई महीने से जारी हिंसा आज तड़के सुबह फिर उग्र हो गई, जानकारी के मुताबिक तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार सुबह से ही भीषण गोलीबारी जारी है। खबरों के अनुसार शुक्रवार को सुबह में करीब 6 बजे हिंसक विद्रोही सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं। गोलीबारी तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हो रही है।

इस बीच, ग्रामीणों ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की, जिस पर सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई की। सुबह करीब 6 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। हमले के संबंध में सुरक्षा अधिकारियों ने कहा, “मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • महाराष्ट्र सरकार को मनोज जरांगे की चेतावनी- 'मराठा समाज मुंबई आने को तैयार, सरकार को घुटनों पर लाएंगे'

  • ,
  • 'ईरान को आर्थिक सहारा देने वालों को भुगतने होंगे परिणाम', स्कॉट बेसेंट की चेतावनी, बोले- 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' शुरू

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पश्चिम एशिया में तनाव, US ने ईरान के 5 टैंकरों को किया तबाह, तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

  • ,
  • गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- 'सवाल करोगे तो धमकी और यातना मिलेगी'

  • ,
  • ईरान की एविएशन पर अमेरिका का शिकंजा, 27 एअरलाइंस पर लगाए नए प्रतिबंध, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया