
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को तेज गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.54 बजे 331.41 अंकों की गिरावट के साथ 35,575.25 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 94.05 अंकों की कमजोरी के साथ 10,922.85 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 199.06 अंकों की गिरावट के साथ 35,707.60 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 78.7 अंकों की गिरावट के साथ 10,938.20 पर खुला।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined