हालात

कश्मीरी लड़की से शादी करना बिहार के दो युवकों को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार, लड़की को ले गई कश्मीर पुलिस

बिहार के सुपौल जिले की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीर से भागकर आई दो सगी बहनों के साथ शादी की। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर से कथित तौर पर भगाकर लाई गईं दो सगी बहनों को कश्मीर पुलिस ने सुपौल पुलिस की मदद से बरामद किया है। इस सिलसिले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने इन लड़कियों से विवाह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

Published: 30 Aug 2019, 10:55 AM IST

पुलिस के मुताबिक, परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया। ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए। इस बीच, कश्मीर में लड़की के पिता ने पुलिस थाने में बेटियों को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

Published: 30 Aug 2019, 10:55 AM IST

सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर लिया। कश्मीर पुलिस कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार युवकों को अपने साथ कश्मीर ले गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से लड़कियों से विवाह किया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 30 Aug 2019, 10:55 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 30 Aug 2019, 10:55 AM IST

  • संसद अनिश्चितकाल तक स्थगित, हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र, लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, राज्यसभा में 41 घंटे

  • ,
  • सिनेजीवन: ‘जॉली LLB-3’ पर न्यायपालिका के अनादर का आरोप और जानिए , क्यों जैकी श्रॉफ ने खुद को बताया 'हरित योद्धा'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR-वोट चोरी पर संसद में हंगामा, लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • वीडियो: राहुल गांधी बोले- जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है?

  • ,
  • संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: संभल के सिविल जज की अदालत में हुई सुनवाई, 28 अगस्त तक आपत्ति दाखिल करने के निर्देश