हालात

जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग लगी, 10 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे

शहर के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। कई लोगों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई, सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों के साथ राहत दल वहां पहुंच गया और आननफानन में बचाव कार्य शुरू किया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण हादसा हुआ है। शहर के एक निजी अस्पताल में सोमवार की दोपहर को भीषण आग लग गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे 10 से ज्यादा लोग गंभीर तौर पर झुलस गए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बचाव दल नुकसान का जायजा ले रहा है।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र के शिव नगर में न्यू लाइफ नामक एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। कई लोगों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई, सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों के साथ राहत दल वहां पहुंच गया और आननफानन में बचाव कार्य शुरू किया।

जिलाधिकारी डॉ. इलैया राजा टी ने बताया, "इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है, वहीं घायलों का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टांसफार्मर में विस्फोट से आग लगने की आशंका है। मरने वालों में पांच मरीज और तीन कर्मचारी है। आग नियंत्रण में है।" उन्होंने आगे कहा कि, इस हादसे की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 9-10 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से ह्रदय दुख से भरा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मौत होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ है यह अत्यंत पीड़ा दायक घटना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर