हालात

ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में लगी भीषण आग, करीब 80 बाइक और 6 वाहन जलकर राख, SHO का ऑफिस भी जला

कासना थाने की बिल्डिंग अस्थायी रूप से वन विभाग की भूमि पर इंसुलेटिड फाइबर पैनल मैटेरियल से बनी है और ट्रांसफॉर्मर एसएचओ कार्यालय से करीब 8 मीटर की दूरी पर है, जिससे एसएचओ कार्यालय में भी आग लग गई। कार्यालय में रखे फर्नीचर और कुछ दस्तावेज भी जल गए हैं।

ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में लगी भीषण आग, SHO का ऑफिस भी जला
ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में लगी भीषण आग, SHO का ऑफिस भी जला फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना कासना में मंगलवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग के चलते एसएचओ ऑफिस जल गया और थाने के अंदर खड़ी करीब 80 बाइक और 6 चार पहिया वाहन जलकर राख हो गए ।

मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4.30 बजे के आसपास कासना कोतवाली के परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। जिसके बाद उसकी चपेट में आकर जब्त की गई करीब 80 बाइक और 6 चार पहिया वाहन जल गए। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि कासना कोतवाली में लगी आग से एसएचओ का ऑफिस भी जल गया।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कासना की बिल्डिंग अस्थायी रूप से वन विभाग की भूमि पर इंसुलेटिड फाइबर पैनल मैटेरियल से बनी है तथा ट्रांसफॉर्मर थाना प्रभारी के कार्यालय से करीब 8 मीटर की दूरी पर है। जिसके कारण थाना प्रभारी कार्यालय में भी आग लग गई। थाना प्रभारी कार्यालय में रखे फर्नीचर और कुछ दस्तावेज भी जल गए हैं।

आग की चपेट में आने से पहले कोतवाली प्रभारी के ऑफिस को पूरी तरह से खाली कर दिया गया था। ऑफिस में रखे सभी दस्तावेज हटाकर दूसरे कमरे में रखवा दिए गए थे। मौके पर दमकल की चार गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया तथा आग बुझाई। पुलिस विभाग ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो