हालात

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

देश में ट्रेन हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यात्रियों को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान फोटोः सोशल मीडिया

देश में ट्रेन हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यात्रियों को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी है। फिलहाल दमकर की कई गाड़ियां ट्रेन में लगी आग बुझाने में जुटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, आज देर शाम इटावा में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास नई दिल्ली-दरभंगा (02570) एक्सप्रेस की बोगियों में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने ट्रेन से कूद कर खुद की जान बचाई। सूचना है कि ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन के गुजरते समय स्टेशन मास्टर ने नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच मे धुंआ देखा। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी से ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवा दी और फौरन पावर ऑफ कराया गया। इसके बाद आनन-पानन में स्लीपर कोच से यात्रियों को उतार लिया गया।

सीपीआरओ के अनुसार, फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, अपुष्ट खबरें आ रही थीं कि इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसमें भी कई लोगों को चोट लगी है। फिलहाल मौके पर रेलवे के आलाधिकारी पहुंच गए हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी