हालात

यूपी के इटावा के रामलीला पंडाल में लगी भीषण आग, भदोही में हो चुकी है 5 की मौत, 50 से अधिक लोग हुए थे घायल

पंडाल एक सरकारी स्कूल के मैदान में बनाया गया था। प्रथम दृष्टया पंडाल के ऊपरी हिस्से में आग लगी, जिसे फैंसी बिजली की रोशनी से सजाया जा रहा था। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें फैल गईं, क्योंकि पंडाल को लकड़ी के मचानों और सिंथेटिक कपड़े से सजाया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक पूजा पंडाल में आग लगने के एक दिन बाद इटावा के भरथाना कस्बे के एक रामलीला पंडाल में भीषण आग लग गई। घटना सोमवार शाम की है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और पंडाल जलकर राख हो गया। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ।

कोतवाली थाना प्रभारी मंसूर अहमद के मुताबिक घटना उस वक्त हुई, जब रामलीला का मंच तैयार किया जा रहा था।

गनीमत रही कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने कहा कि आग में को कोई हताहत नहीं हुआ।

पंडाल एक सरकारी स्कूल के मैदान में बनाया गया था। प्रथम दृष्टया पंडाल के ऊपरी हिस्से में आग लगी, जिसे फैंसी बिजली की रोशनी से सजाया जा रहा था। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें फैल गईं, क्योंकि पंडाल को लकड़ी के मचानों और सिंथेटिक कपड़े से सजाया गया था।घटना के बाद रामलीला का मंचन स्थगित कर दिया गया।

यह घटना भदोही के एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने के एक दिन बाद हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और 64 अन्य घायल हो गए थे।

वहीं, रविवार देश शाम को यूपी के भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगने से सोमवार की सुबह तक पांच की मौत हो गई थी, जबकि 66 लोग झुलसे हुए हैं। इसमें से 42 को वाराणसी, 18 को औराई और चार को प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। मरने वालों में दो महिलाएं और तीन बच्चे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी