हालात

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में धागा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया की गाजियाबाद के फायर स्टेशन मोदीनगर में 7:26 बजे नितिन टेक्सटाइल्स जगदीश कॉम्प्लेक्स शहजादपुर रोड मुरादनगर फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में धागा बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो गया है।

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया की गाजियाबाद के फायर स्टेशन मोदीनगर में 7:26 बजे नितिन टेक्सटाइल्स जगदीश कॉम्प्लेक्स शहजादपुर रोड मुरादनगर फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मोदीनगर से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित 2 फायर टैंकर तथा 1 फायर टैंकर फायर स्टेशन कोतवाली से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर देखा तो फैक्ट्री से आग की लपटे व काला धुआं बहुत तेज था।

फायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग करके आग को पूर्णरूप से शांत किया। फायर यूनिट ने शीघ्रता से आग को बुझाकर आसपास में स्थित फैक्टोरियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस फैक्ट्री में धागा बनाने का काम होता है, इसमें कोई जन हानि नहीं हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम