हालात

दिल्ली के द्वारका में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर भीषण आग, पिता और दो बच्चों की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, एक शख्स ने सुबह करीब 10 बजे द्वारका में एमआरवी स्कूल के पास ‘शब्द अपार्टमेंट’ में आग लगने की सूचना दी।

 द्वारका के फ्लैट में आग लगने से पिता और दो बच्चों की मौत
द्वारका के फ्लैट में आग लगने से पिता और दो बच्चों की मौत फोटो: PTI

दिल्ली में द्वारका इलाके में मंगलवार को एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने से एक शख्स और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वे घबराहट में अपने फ्लैट से कूद पड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनकी उम्र के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने का कारण भी तत्काल पता नहीं चल सका है।

इस घटना के दृष्यों में सेक्टर 13 स्थित इमारत से आग की लपटें और घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, एक शख्स ने सुबह करीब 10 बजे द्वारका में एमआरवी स्कूल के पास ‘शब्द अपार्टमेंट’ में आग लगने की सूचना दी।

शुरू में दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी, लेकिन आग की भीषण स्थिति स्पष्ट होने पर दमकल की और गाड़ियां घटनास्थल भेजी गईं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश