हालात

महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बिफरीं मायावती, कहा- घुट घुटकर जीने को मजबूर है देश की जनता

मायावती ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी की जबर्दस्त मार व तनाव झेल रही जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है, यह अति-चिन्ताजनक है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने एक बार फिर मंहगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है। बसपा मुखिया मायावती ने गुरूवार ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी की जबर्दस्त मार व तनाव झेल रही जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है, यह अति-चिन्ताजनक है। केन्द्र सरकार इस मामले को जरूर गंभीरता से ले।

बसपा मुखिया ने इससे पहले भी महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा था कि देश के पांच राज्यों में विधान सभा आम चुनाव संपन्न होने के बाद अब तक उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में डीजल व पेट्रोल आदि के कई बार दाम बढ़ चुके हैं, जिसकी सीधी मार गरीब एवं मध्यम वर्गो पर पड़ रही है। केन्द्र सरकार इसे कम करने हेतु उचित कदम जरूर उठाये।

गौरतलब हो कि पेट्रोल-डीजल में हो रही बढ़ोतरी को लेकर यूपी के सभी विपक्षी दल केन्द्र सरकार पर हमलावर है। इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी महंगाई को लेकर निशाना साधा था। कहा कि जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रुपये महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूं ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रुपये बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रुपये लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रुपये लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए