हालात

MCD Result: मुस्लिम वोटर्स ने नहीं दिया AAP का साथ! दिल्ली दंगा वाले क्षेत्रों और ओखला में मिली हार

सीएए आंदोलन का क्षेत्र हो या दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन का इलाका या फिर अमानतुल्लाह खान का ओखला क्षेत्र हो, कहीं पर भी आप मुसलमानों का वोट हासिल नहीं कर पाई है। इस बार निगम चुनाव में कांग्रेस के सर्वाधिक मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

फोटोः नवजीवन
फोटोः नवजीवन 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज की है। नगर निगम में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी को 104 और कांग्रेस पार्टी को 9 सीटें मिली हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी न तो ओखला विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर पाई और न ही दिल्ली दंगे वाले क्षेत्र और ताहिर हुसैन के क्षेत्र में अपनी लाज पाई है। इन क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाता आम आदमी पार्टी से टूटकर कांग्रेस के पाले में जा गिरे।

ओखला विधानसभा से आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान हैं। ओखला विधानसभा में पार्षद की पांच सीटें हैं। पांच सीटों में आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक ही सीट मिल पाई है। 2 सीट कांग्रेस को मिली है और 2 सीटें बीजेपी को मिली है। जबकि ओखला विधानसभा मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और आम आदमी पार्टी का एक बड़ा मुस्लिम चेहरा अमानतुल्लाह खान वहां से विधायक हैं। फिर भी अमानतुल्लाह खान का जादू वहां नहीं चल पाया और मुस्लिम वोट टूटकर कांग्रेस में जा मिला।

दूसरी ओर यमुनापार के मुस्लिम मतदाताओं पर भी आम आदमी पार्टी की लहर का कोई असर नहीं पड़ पाया। यमुनपार के सीलमपुर, कर्दमपुरी, चौहान बांगर, गौतमपुरी, मुस्तफाबाद आदि वार्डों पर भी आम आदमी पार्टी अपनी जीत नहीं दर्ज करा पाई। पुरानी दिल्ली को छोड़कर पूरी दिल्ली में मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की तरफ जाते नजर आए। इन इलाकों में कांग्रेस ने अपने पुराने वोट बैंक मुस्लिम मतदाताओं को फिर से हासिल कर लिया है।

तो कुल मिलाकर सिर्फ पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद और बल्लीमारान में मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। उसके अलावा सीएए, एनआरसी के आंदोलन वाला क्षेत्र हो या दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन का इलाका हो या अमानतुल्लाह खान की विधानसभा क्षेत्र का इलाका हो इन जगहों पर कहीं पर भी आम आदमी पार्टी मुसलमानों का वोट हासिल नहीं कर पाई है। इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अंदर सर्वाधिक मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत