
भारतीय में टेलीकॉम क्रांति के सूत्रधारों में एक सैम पित्रोदा ने डाटा कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका और कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान के बीच किसी भी तरह के संबंध से इंकार किया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
उन्होंने लिखा, “मैं चुपचाप देख रहा हूं कि किस तरह मीडिया में कई सारे मुद्दों पर झूठ फैलाकर लोगों को भ्रम में डाला जा रहा है। इनमें से कुछ झूठ की वजह से गैर-जरूरी कोर्ट में मुकदमे भी हुए और हमारे संबंधों और बढ़ते लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया।”
Published: 22 Mar 2018, 3:42 PM IST
“मुझे लगता है कि मीडिया झूठ फैलाने की अपनी सीमाओं को लांघ रहा है, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर शोरगुल और गैर-जरूरी बहसें चल रही हैं। नया झूठ यह है कि कांग्रेस पार्टी कैम्ब्रिज एनालिटिका का इस्तेमाल कर रही है और इसके साथ-साथ लीक हुए डेटा का गलत इस्तेमाल कर रही है।”
Published: 22 Mar 2018, 3:42 PM IST
“यह खबर सरासर बकवास है, यह बहुत बड़ा झूठ है और इसे माफी के साथ खत्म किया जाना चाहिए। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र या राज्य के स्तर पर अतीत में कभी भी कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं कभी नहीं ली हैं।”
Published: 22 Mar 2018, 3:42 PM IST
“मीडिया में जिस भी हिस्से ने यह बोला है कि कांग्रेस ने कैम्ब्रिज एनालिटिका का इस्तेमाल किया है और उन्हें पैसे दिए हैं, उन सभी को अपना झूठ स्वीकार करना चाहिए।”
Published: 22 Mar 2018, 3:42 PM IST
“मैं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर पार्टी की सारी डिडिटल गतिविधियों का हिस्सा रहा हूं। मैं अधिकार के साथ यह कह सकता हूं कि मेरी जानकारी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कैम्ब्रिज एनालिटिका को इस्तेमाल करने की खबर पूरी तरह झूठी है।”
Published: 22 Mar 2018, 3:42 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Mar 2018, 3:42 PM IST